भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने सैन्य और अर्धसैनिक बलों के लिए सबसे हल्का बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार किया है. इसका सुरक्षा स्तर लेवल 6 है, जिसका मतलब है कि यह सबसे खतरनाक हमलों को भी रोक सकता है. इसे डीआरडीओ की कानपुर में स्थित डिफेंस मटेरियल एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (DMSRDE) ने विकसित किया है.
Also Read: Taiwan Hit By Dozens Of Earthquakes, Strongest Reaching 6.3 Magnitude
सबसे हल्की और मजबूत जैकेट
यह देश में बनी अब तक की सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट हैं. जो 7.62×54 R API जैसी गोलियों की मार को भी बर्दाश्त कर लेगी. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बुलेटप्रूफ जैकेट ने टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी में सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पार कर लिए हैं. इस जैकेट की डिजाइन भी नई है. मटेरियल भी नया और मजबूत है.
7.62×54 R API गोलियों के खिलाफ अगल हिस्सा
इस बुलेटप्रूफ जैकेट का अगल हिस्सा यानी फ्रंट हार्ड आर्मर प्लेट (HAP) 7.62×54 R API की छह गोलियां बर्दाश्त कर सकता है. इसे बनाने के लिए मोनोलिथिक सिरेमिक प्लेट लगाई गई है. जिसके पीछे पॉलीमर की बैकिंग लगाई गई हैं. यानी यह बुलेटप्रूफ जैकेट 7.62 कैलिबर की गोलियों की मार झेल सकता है. जिसे अक्सर स्नाइपर इस्तेमाल करते हैं.
Also Read: Bengaluru: Father accidentally reverses over 2-year-old daughter


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा