गाजा पर इस्राइल के हमलों के विरोध में हूतियों ने लाल सागर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया है. इसके जवाब में अमेरिका ने हूतियों के खिलाफ अभियान चलाया है और यमन में उनके ठिकानों पर कई बार हवाई हमले किए हैं.
Also Read: महाराष्ट्र: पूर्व कांग्रेस विधायक BJP में शामिल, MVA को बड़ा झटका
इस्राइल पर हूती हमला और अमेरिका की जवाबी कार्रवाई
यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को इस्राइल पर मिसाइल हमला किया. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका द्वारा लगातार हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया जा रहा है. हूतियों के हमलों के चलते इस्राइल के हाइफा, क्रयोट और अन्य इलाकों में सायरन बज उठे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए. इस्राइली सेना का कहना है कि हमले में किसी नुकसान की खबर नहीं है और संभवतः मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया गया.
Also Read: शाहरुख संग रिश्ते में दरार पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
हूतियों ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. अमेरिका द्वारा हूतियों पर बीती 15 मार्च से ही हमले किए जा रहे हैं. इसके बावजूद हूती अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने भी अभी तक इस्राइल पर हूतियों के हमले को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. इस्राइल के ग़ाज़ा पर हमले के विरोध में लाल सागर इलाके में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है. इसी के चलते अमेरिका ने हूतियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया हुआ है, जिसमें कई बार यमन में हूतियों के ठिकानों पर अमेरिका ने हवाई हमले किए.
Also Read: यूपी: बेटे के सामने मां से दरिंदगी, तमंचे पर हैवानियत


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed