दुनिया की जनसंख्या आज यानी 15 नवंबर को आठ अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा है कि 2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं।वहीं महिलाएं पुरुषों से औसतन 5.4 वर्ष अधिक जीती हैं। उनकी औसत उम्र 73.4 वर्ष और पुरुषों की 68.4 वर्ष आंकी गई है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मानव विकास में मील का पत्थर है। इस अभूतपूर्व वृद्धि के पीछे सार्वजनिक सेहत, पोषण, स्वच्छता और चिकित्सा में सुधार को अहम कारण माना जा रहा है।
- रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक जनसंख्या को सात से आठ अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे हैं, जबकि 2037 तक यह 9 अरब तक पहुंच जाएगी।
- रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक जनसंख्या की समग्र वृद्धि दर धीमी हो रही है।
1950 के बाद से सबसे धीमी विकास दर :
कई देशों में प्रजनन क्षमता में गिरावट आई है। जनसंख्या 1950 के बाद से सबसे धीमी दर से बढ़ रही है।
इन आठ देशों में होगी आधी आबादी :
2050 तक भारत, पाकिस्तान, कॉन्गो, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, फिलीपींस और तंजानिया में विश्व की 50 प्रतिशत आबादी निवास कर रही होगी।
सबसे ज्यादा प्रवासी पाकिस्तान से निकले :
2010 से 2021 के दौरान 1.65 करोड़ पाकिस्तानियों ने अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में प्रवास किया है। इसके बाद भारत से 35 लाख, बांग्लादेश से 29 लाख, नेपाल से 16 लाख और श्रीलंका से 10 लाख लोग दूसरे देश चले गए।


More Stories
“Why Didn’t You Stop?” Gurugram Biker Confronts Driver Over “Feeling Sorry” Comment
क्या AI से जैविक हथियार बनने का खतरा बढ़ गया है? एंथ्रोपिक ने बताया कि इसके खतरनाक इस्तेमाल को कैसे रोका जा सकता है
Delhi’s Chandni Chowk Seals 54 Jewellery Shops Over Unauthorised Basement Use