अमेरिका में मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पिछले महीने डाली नाम का मालवाहक जहाज पुल से टकरा गया था। इस हादसे में पुल पूरी तरह से ढह गया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुल ढहने से मारे गए चौथे व्यक्ति का शव उन्हें मिल गया है। ब्रिज रिस्पॉन्स यूनिफाइड कमांड ने खुलासा किया कि बचाव दलों ने रविवार को घटनास्थल से एक शव बरामद किया।
Also Read: बॉम्बे हाईकोर्ट:’कोविड से मौत के मामले में मुआवजा कोई इनाम नहीं’
परिवार के अनुरोध के बाद अधिकारियों ने मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया। मेरीलैंड राज्य पुलिस विभाग के अधीक्षक, कर्नल रोलैंड एल. बटलर जूनियर ने कहा, “हम मृतकों के लिए शोक जताते हैं। हम लोगों को ढूंढने का अभियान जारी रखेंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि खोए हुए लोग किसी न किसी के परिवार होंगे।”
बाल्टीमोर: अधिकारियों ने वाहन के भीतर शव का पता लगाया
एक बयान में बताया गया कि मेरीलैंड पुलिस, एफबीआई और मेरीलैंड परिवहन प्राधिकरण पुलिस ने वाहन के भीतर शव का पता लगाया। की ब्रिज रिस्पॉन्स यूनिफाइड कमांड के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया था। दो सप्ताह पहले दो अन्य मृतकों का शव ट्रक से बरामद किया गया था।
Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार बिहार दौरे पर
बता दें कि पिछले महीने श्रीलंका की तरफ जा रहे मालवाहक जहाज पुल से टकरा गया था। इस हादसे में पुल पर गड्ढों की मरम्मत कर रहे आठ निर्माण श्रमिकों में से छह की नदीं में गिरने से मौत हो गई थी। उस समय मृतकों में से केवल तीन के ही शव मिले थे। तटरक्षक पीड़ितों का शव ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि एफबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एफबीआई ने बताया कि सोमवार को कार्गो जहाज में एजेंट मौजूद थे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation