मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन ने रूस के भीतरी इलाकों में ब्रिटेन की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल स्टॉर्म शैडो का इस्तेमाल किया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही पश्चिमी देशों को चेतावनी दे चुके हैं। पुतिन की धमकी के बावजूद, यूक्रेन ने इन मिसाइलों का प्रयोग किया, जिससे युद्ध के हालात और गंभीर हो सकते हैं।
Also read: यूपी: बसपा से BJP की मुश्किलें बढ़ीं, वोट जातीय ध्रुवीकरण पर निर्भर
कुर्स्क और अन्य क्षेत्रों में मिला मिसाइलों का मलबा
रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में स्टॉर्म शैडो मिसाइल का मलबा बरामद किया गया है। यह क्षेत्र यूक्रेन की उत्तरी सीमा के पास स्थित है। इसके अलावा, दक्षिणी क्रासनोदर क्षेत्र के यिस्क बंदरगाह पर भी दो मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया है। माना जा रहा है कि ब्रिटेन ने यूक्रेन को इन मिसाइलों के उपयोग की अनुमति रूस द्वारा उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के जवाब में दी थी।
अमेरिका ने भी दी लंबी दूरी की मिसाइलों की मंजूरी
हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की ATACMS मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। इन मिसाइलों से यूक्रेन अब रूस के भीतरी इलाकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने में सक्षम हो गया है। इससे युद्ध के समीकरण बदल सकते हैं और कमजोर नजर आ रहे यूक्रेन का पलड़ा भारी हो सकता है। यही कारण है कि पुतिन ने चेतावनी दी है कि रूस पर बड़े हमले के गंभीर परिणाम होंगे।
Also read: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
रूस ने बदली अपनी परमाणु नीति
रूस ने हाल ही में अपनी परमाणु नीति में संशोधन करते हुए घोषणा की है कि बड़े हवाई हमलों की स्थिति में वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इस कदम से यूरोप में भय का माहौल पैदा हो गया है। कई यूरोपीय देशों ने नागरिकों को आवश्यक सामान जमा करने की सलाह दी है और अपनी सेनाओं को भी युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation
7 साल तक संदीप समझकर सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला राज