थाईलैंड यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली स्थित रॉयल थाई दूतावास ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2025 से भारत में थाईलैंड का ई-वीजा उपलब्ध होगा। इसके अलावा, भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 60 दिन की वीजा छूट भी जारी रहेगी। इस फैसले से बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक थाईलैंड की यात्रा कर सकेंगे।
Also Read: कुवैत से आंध्र प्रदेश पहुंचा व्यक्ति, बेटी के यौन शोषणकर्ता को मारने का गुनाह किया कबूल
भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा थाईलैंड जाते हैं। बैंकॉक, पटाया, फुकेट, चियांग माई और कोह समुई भारतीय पर्यटकों के पसंदीदा स्थल हैं। 2019 में 20 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटकों ने थाईलैंड का दौरा किया था। कोविड-19 महामारी में यहां पर्यटकों की आमद कम हुई। मगर इसके बाद तेजी से भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी। इससे थाईलैंड को काफी फायदा मिला।
Also Read: Grandmaster D. Gukesh Becomes Youngest World Chess Champion in History
थाईलैंड ने भारतीयों के लिए ई-वीजा सेवा की शुरुआत, शुल्क का भुगतान अनिवार्य
भारतीय पर्यटकों की तादाद बढ़ाने के लिए थाईलैंड ने भारत में ई-वीजा शुरू करने का एलान किया है। दूतावास ने कहा कि आवेदकों को वीजा शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए संबंधित दूतावास और महावाणिज्य दूतावास में ऑफलाइन भुगतान का विकल्प मिलेगा। मगर वीजा शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। दूतावास ने कहा कि ई-वीजा प्रणाली के बारे में दूतावास और महावाणिज्य दूतावासों को आगे की जानकारी और विवरण समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदकों को वीजा शुल्क मिलने के 14 दिन में वीजा प्रोसेस शुरू हो जाएगी।
Also Read: एलन मस्क ने रचा इतिहास, 400 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की रेस में सबसे आगे
थाई दूतावास ने नियमित वीजा आवेदनों की समय सीमा जारी कर दी है। दूतावास ने कहा कि सामान्य पासपोर्ट आवेदन जिन्हें वीजा प्रक्रिया कंपनियों के पास जमा किया गया है, वे 16 दिसंबर तक स्वीकार की जाएंगीं। जबकि राजनयिक और अन्य आधिकारिक पासपोर्ट वाले आवेदन दूतावास और महावाणिज्य दूतावास में 24 दिसंबर तक स्वीकार होंगे। इसके अलावा व्यापार और पर्यटन के लिहाज से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 60-दिवसीय वीजा छूट प्रभावी रहेगी।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts