यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के बखमुत शहर को ‘नष्ट’ कर दिया है। यूक्रेनी सेना ने भी शनिवार को बताया कि रूस की ओर से देश के कई हिस्सों में मिसाइल, रॉकेट और हवाई हमले किए गए, जिन्हें वह महीनों से जारी प्रतिरोध के बावजूद जीतने का प्रयास कर रहा है। इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।
साढ़े नौ महीने से जारी इस युद्ध में रूस का ध्यान अब यूक्रेन के उन चार प्रांतों पर केंद्रित हो गया है जिन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गत सितंबर में कब्जा करने का दावा किया था।
युद्ध से संकेत मिलता है कि रूस को उन क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यूक्रेन इन क्षेत्रों को दोबारा हासिल करने को लेकर अडिग है। जेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्क प्रांतों के कई अग्रिम पंक्ति के शहरों में हालात बहुत कठिन हैं।


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation
Bhutan Glacial Lake Outburst Triggers Flash Flood Warning for Bengal and Assam