हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जेसन डेविड फ्रैंक (Jason David Frank) का निधन हो गया है। हॉलीवुड स्टार के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए है। जेसन डेविड फ्रैंक ने ओरिजनल पावर रेंजर्स में एक अहम रोल निभाया था। जेसन डेविड फ्रैंक सोशल मीडिया पर अपने किरदार की वजह से सुर्खियों में बने रहते थे। जेसन डेविड फ्रैंक के निधन की खबर जानने के बाद इंडिया से लेकर दुनियाभर के उनके फैंस काफी दुखी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेसन डेविड फ्रैंक के निधन की खबर वाल्टर ई. जोन्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर के दी है।
एक्टर ने की आत्महत्या
हॉलीवुड एक्टर की निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पावर रेंजर्स फेम जेसन डेविड फ्रैंक ने आत्महत्या है। इस द पावर रेंजर्स में उनके साथ नजर आने वाले वाल्टर ई. जोन्स ने इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने दोस्त और को-स्टार जेसन डेविड फ्रैंक को श्रद्धांजलि दी है। वाल्टर ई. जोन्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है। मेरा दिल बहुत दुखी है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस कमेंट में अपने स्टार जेसन डेविड फ्रैंक को याद कर रहे है।


More Stories
Meloni Calls US-Russia Diesel Deal a Risky Choice Amid Ukraine War
Pakistan Train Derailment: 6 Dead, 30 Injured After Track Repairs
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा