सोमाली समुद्री डाकूओं से बचाव के लिए, पाकिस्तानी और ईरानी क्रू ने भारतीय नौसेना की कृतज्ञता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में, पाकिस्तानी और ईरानी दल के सदस्य ने बताया कि सोमाली समुद्री लुटेरे ने उन्हें पकड़ लिया था, और इस पर भारतीय नौसेना ने त्वरित रूप से क्रियाशीलता दिखाई। उन्होंने भारतीय नौसेना की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी से सोमाली समुद्री डाकू डरकर अपने हथियारों को छोड़ दिए। इसके लिए भारतीय नौसेना को कृतज्ञ है।
Also Read: झारखंड: हेमंत सोरेन का इस्तीफा; चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री
इस बीच भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी ध्वज वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल करके 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया था। भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियान का वीडियो जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि नौसेना ने कैसे जहाज के चालक दल के सदस्यों को बचाया और सोमाली डाकुओं को हिरासत में ले लिया।
Also Read: Bengaluru: CCB busts Rs 158-cr nationwide part-time job scam
नौसेना को 28 जनवरी को जहाज के अपहरण को लेकर मिला था आपात संदेश
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी ध्वज वाले जहाज पर डकैती की कोशिश को विफल करने के साथ 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित बचाया था। यह मछली पकड़ने वाला जहाज था। भारतीय नौसेना के स्वदेशी गश्ती जहाज आईएनएस सुमित्रा को सोमालिया के पूर्व और अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया है। 28 जनवरी को युद्धपोत ने एक ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) के अपहरण के संबंध में एक आपात संदेश का जवाब दिया था, जिस पर समुद्री डाकू ने चालक दल को बंधक बना लिया गया था।
Also Read: दिल्ली भाजपा 21000 लोगों को कराएगी रामलला के दर्शन
आईएनएस सुमित्रा ने कार्रवाई करते हुए जहाज को रोक लिया और एसओपी का पालन करते हुए 17 ईरानी चालक दल को 29 जनवरी की सुबह में सुरक्षित बचा लिया गया था। जहाज को समुद्री डाकुओं से मुक्त कराने के बाद आगे के पारगमन के लिए छोड़ दिया गया था।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई, जिन्हें अगल सुप्रीम लीडर माना जा रहा है