संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन अब उन रोगाणुओं के बारे में पता लगाने की तैयारी कर रहा है जो भविष्य में महामारी की शक्ल ले सकते हैं।डब्ल्यूएचओ दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सहयोग से ऐसे pathogens को चिन्हित कर उनकी लिस्ट तैयार करेगा। संगठन ने कहा है कि ये उनकी अब प्राथमिकता में शामिल है।
इस काम में लगेंगे 300 वैज्ञानिक
डब्ल्यूएचओ के इस काम में दुनियाभर के करीब 300 वैज्ञानिक मदद करेंगे जो 25 से अधिक Virus Fammlies और bacteria पर तथ्यों का आकलन करेंगे।डिजीज एक्स एक ऐसे अनजान pathogens का संकेत है, जिससे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर र महामारी फैल सकती है।विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि शुक्रवार को आरम्भ हुई इस प्रक्रिया में इसके जरिये वैक्सीन, परीक्षण और उपचार के लिये विश्व स्तर पर निवेश, रिसर्च एंड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
2017 में आई थी पहली लिस्ट
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस दौरान जिन pathogens की प्राथमिकता के तौर पर निगरानी किये जाने की आवश्यकता है उनकी लिस्ट पहले वर्ष 2017 में प्रकाशित की गई थी।


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet