दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने सोमवार को अपनी मीडिया ब्रीफिंग को निलंबित कर दिया है।
यून के कार्यालय ने हाल के विवादों में पक्षपाती कवरेज के लिए पत्रकारों पर आरोप लगाया है।आरोप है कि इस महीने की शुरुआत में दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा के दौरान एमबीसी के एक चालक दल को राष्ट्रपति यून के साथ विमान में सवार होने से रोक दिया था।
रिपोर्टर ने राष्ट्रपति से किया था सवाल
फ्री-व्हीलिंग ब्रीफिंग को प्रतिबंध करने का निर्देश तीन दिन बाद आया जब एक एमबीसी रिपोर्टर ने राष्ट्रपति यून से एक सवाल पूछा था कि उनकी रिपोर्टिंग में ऐसा क्या दुर्भावनापूर्ण था? रिपोर्टर के इस सवाल का बिना जबाव दिए यून वहां से चले गए।ये सुनने के बाद रिपोर्टर काफी गुस्सा हो गया और राष्ट्रपति के एक अधिकारी के साथ उसकी जमकर हाथापाई हो गई।
राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी किया बयान
राष्ट्रपति यून के कार्यालय ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अब से अनौपचारिक मीडिया ब्रीफिंग को निलंबित किया जाता है।पत्रकारों का राष्ट्रपति तक पहुंच कम हुआ करती थी।पोलस्टर रियलमीटर के सर्वे में सोमवार को उनकी अप्रूवल रेटिंग 33.4% रही, जो पिछले हफ्ते 34.6% थी। लगभग 64% ने एक राष्ट्रपति के तौर पर उनके प्रदर्शन को अस्वीकार कर दिया है।
मीडिया ने शुरुआत में बताया कि यून की ये टिप्पणियां अमेरिकी कांग्रेस को निशाना बना रही थीं। वहीं, यून के कार्यालय ने कहा कि वह दक्षिण कोरिया की संसद की बात कर रहे थे। आलोचकों ने एमबीसी को विमान में सवार होने से रोकने के फैसले को प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief