अफगानिस्तान के बाल्ख प्रांत में एक जोरदार विस्फोट हुआ है। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाल्ख प्रांत में हुए विस्फोट में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है।
तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में विस्फोट
एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में ये विस्फोट हुआ है। इस धामके में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी अफगानिस्तान के बाल्ख प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने कहा कि धमाका मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बाल्ख प्रांत में एक बस में हुआ।
आसिफ ने आगे कहा कि अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाके के पीछे कौन है। बता दें कि अफगानिस्तान में हाल के महीनों में कई हमले हुए हैं। इन हमलों में से कुछ का दावा इस्लामिक स्टेट ने किया भी है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
To Bomb or Not to Bomb? Trump’s Limited Options for War with Iran After the Midterms