इस्राइल-हमास युद्ध का आज सातवां दिन है। दूर-दूर तक युद्ध रुकने का आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्राइल में कम से कम 1,300 और गाजा पट्टी में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इस्राइली सेना की ‘शायेत 13’ इकाई ने बहादूरी दिखाते हुए सुफा चौकी पर हमला किया। इस दौरान हमास के 60 आतंकवादी भी मारे गए। आईडीएफ ने कहा कि हमास ने इस्राइल के 250 लोगों को बंधक बनाया हुआ था, जिसे उनके ही ठिकानों में घुसकर बचा लिया गया है।
Also Read: ऑपरेशन अजय : इजराइल से वापस लौटा भारतीयों का पहला जत्था
इस्राइल ने 60 आंतकियों को मार गिराया
सेना ने दावा किया कि 60 से अधिक हमास के आतंकवादियों को मार गिराया है। इतना ही नहीं 26 आंतकियों को जिंदा पकड़ा है। इस्राइली सेना को सबसे बड़ी जीत यह मिली है कि उसने हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन के उप कमांडर मुहम्मद अबू अली को भी जिंदा दबोच लिया है।
Also Read: आज PM मोदी ने P-20 शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन
बंधकों को दिया आश्वासन
वीडियो में, इस्राइली सैनिक एक इमारत के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। एक सैनिक को पीछे से गोली चलाते हुए और दूसरे को चौकी पर ग्रेनेड फेंकते देखा जा सकता है। एक सैनिक चिल्लाते दिख रहा है जाओ, उन्हें जला दो। वहीं, दूसरे को रास्ता साफ होने की जानकारी देते हुए सुना गया। इसके बाद सैनिक बंकर के अंदर गए और बंधकों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें बचाने के लिए यहां हैं और अगर उन्हें किसी प्राथमिक उपचार की जरूरत है। बाद में फुटेज में, सैनिकों को एक स्ट्रेचर ले जाते हुए देखा जा सकता है।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश