सांसद चंद्र आर्य ने हाल ही में बयान दिया कि कनाडा में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ सालों में टोरंटो, ब्रिटिश कोलंबिया, और अन्य कनाडाई स्थानों पर हिंदू मंदिरों में भारत विरोधी नारे लिखकर तोड़फोड़ की गई है। एक बार फिर एडमोंटन में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया, जहां सुबह-सुबह बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इस घटना की पुष्टि की और सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी तस्वीर साझा की। इस पोस्ट में कनाडाई हिंदू चैंबर कॉमर्स द्वारा भी इस घटना की पुष्टि की गई और कहा गया कि इस बार भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य को भी धमकी दी गई है, जिससे लोगों में गुस्सा है।
चंद्र आर्य ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ सालों में ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और अन्य कनाडाई स्थानों पर हिंदू मंदिरों में भारत विरोधी नारे लिखकर तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से एडमोंटन में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में हाल ही में हुई तोड़फोड़ का उल्लेख किया।
Also Read:भारतीय हॉकी टीम के मशहूर गोलकीपर श्रीजेश ने संन्यास की घोषणा
खालिस्तानी चरमपंथियों को मिली छूट और हिंदू समुदाय की नाराजगी
आर्य ने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों को मिली छूट की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “मैं इसे फिर से दोहराना चाहता हूं कि हिंदू कनाडाई सच में परेशान हैं। मैं कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं, इससे पहले कि यह बयानबाजी हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ हमलों में तब्दील हो जाए।” इस घटनाक्रम से हिंदू समुदाय में नाराजगी है और वे उम्मीद करते हैं कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेंगी और उचित कार्रवाई करेंगी।
Also Read:आरएसएस पर कांग्रेस और भाजपा में विवाद: जयराम रमेश नाराज।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead