इजरायली सेना ने बहुत कुछ हासिल किया है। हमास के एक और महत्वपूर्ण कमांडर को इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने हवाई हमले में मार डाला है। हमास का यह कमांडर 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले के मुख्य सूत्रधारों में से एक था। यह 13 इजरायलियों की बर्बर हत्या का भी गुनहगार था। 2004 में इसने भी इजरायल पर बड़ा आतंकी हमला किया था। इजरायल पर रॉकेट दागने समेत हमास की सबसे बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व करता था। इससे पहले, हमास में इजरायली सेना ने दर्जन भर से ज्यादा बड़े कमांडरों को मार गिराया है। अब तक 1100 से अधिक हमास आतंकी मारे जा चुके हैं।
Also Read: 16.2 Million Indian Workers to Upskill for AI and Automation by 2027
पश्चिमी जबालिया आतंकियों का ट्रेनिंग सेंटर
आइडीएफ के अनुसार इब्राहिम बियारी 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों में से एक था। IAF के लड़ाकू विमानों ने हमास के नियंत्रण कक्ष और कमांड सेंटर को भी ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कई अन्य हमास आतंकवादी भी मारे गए हैं। इजरायली सेना ने बियारी सहित हमास आतंकियों को हवाई हमले में मार डाला। हमले के बाद हमास का बुनियादी ढांचा भी ध्वस्त हो गया है। ाना आत आत आत आत का एक नेिट एक आत अब स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए इजरायली सेना दक्षिण गाजा की ओर चली गई।

यह नुखबा आतंकवादियों को इजरायल भेजने के लिए जिम्मेदार था। 7 अक्टूबर को इजरायल पर जानलेवा आतंकी हमले के प्रमुख जिम्मेदारों में था। 2004 में इजरायल के अशदोद बंदरगाह पर बड़े आतंकवादी हमलों और आतंकी भेजने का जिम्मेदार था, जिसमें 13 लोग मारे गए थे। पिछले दो दशक से इजरायल पर हमास से रॉकेट हमलों का नेतृत्व कर रहा था। साथ ही इजरायली सेना पर हमले करते रहे। पिछले कुछ दिनों में उत्तरी गाजा में इजरायली सेना के खिलाफ युद्ध का प्रबंधन करता था।
Also Read:- Congress Leader Backs Deepika Padukone on Amid Controversy


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed