हाल ही में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कुछ समय पहले सोने का भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन आज इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अक्षय तृतीया से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी दोनों की कीमतों में notable गिरावट आई है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जा रही है, और इस दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही, अक्षय तृतीया और शादी के मौसम के चलते सोने की मांग में तेज़ी से इज़ाफा देखा जा रहा है।
Also read : जम्मू-कश्मीर में बड़ा कदम: इन 48 पर्यटन स्थलों को किया गया बंद, यहां देखें पूरी सूची
अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका है. सोने की खरीदारी करने से पहल ये चेक कर लें कि आज आपके शहर में सोना-चांदी किस रेट पर मिल रहा है. बता दें कि पिछले दिनों सोने की कीमतों कई उतार चढ़ाव देखने को मिले है. हाल ही में सोने का भाव 1 लाख रुपये के पार चला गया था. लेकिन आज की कीमतों में कुछ गिरावट आई है. आज की कीमतों के हिसाब से आपके लिए सोना खरीदना काफी फायदेमंद रहने वाला है. है.ऐसे में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको सोने-चांदी के ताजा रेट बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं.
Also read : फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा जहां खड़ा हो जाए लाइन वहीं से शुरू होती है
“अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज के भाव”
देश के अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के कीमतों में आज 600 रुपये से ज्यादा की कमी आई है. देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरट सोने की कीमत 97,693 रुपये प्रति 10 ग्राम , बैंगलुरू में सोने की कीमत 97,535 रुपये प्रति 10 ग्राम,चेन्नई में सोने की कीमत 97,541 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 97,545 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोने की कीमत 97,547 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, देश के अलग अलग राज्यों में 22 कैरट के 10 ग्राम सोने के दामों में भी गिरावट आई है. देश के प्रमुख शहरों जैसे बैंगलुरू में 89,405रुपये प्रति 10 ग्राम ,चेन्नई में 89,411 रुपये प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में 89,563 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकता में 89,415रुपये प्रति 10 ग्राम ,मुम्बई में 89,417 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.
वहीं 29 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर प्रति एक किलो चांदी कीमत 98,6835 पर ट्रेड कर रही थी.हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदना, दान पुण्य करना और किसी शुभ कार्य की शुरुआत करना अक्षय फल देने वाला होता है. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सोना समृद्धि का प्रतीक है.ऐसा कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है. इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि हर साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की डिमांड काफी बढ़ने वाली है. इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees