पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने साल 2015 में प्रतियोगिता में उरुग्वे को रिप्रेजेंट किया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेरिका डी अरमास सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रही थी. लेकिन 26 साल की उम्र में 13 अक्टूबर को वह जंग हार गईं.
शेरिका डी अरमास की मौत की खबर से उनके चाहने वाले शॉक्ड हैं. उरुग्वे और दुनिया भर में लोग गम में डूब गए हैं. वहीं उनके भाई, मयक डी अरमास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा “ऊंची उड़ान भरो, छोटी बहन.” मिस यूनिवर्स उरुग्वे 2022 कार्ला रोमेरो ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा मिस डी अरमास “इस दुनिया के लिए बहुत इवोल्वड थीं. मैं अब तक मिली महिलाओं में सबसे खूबसूरत महिला थीं.”
Also Read: “गाज़ा पर कब्जा ‘बड़ी गलती’ होगी”: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की चेतावनी
अरमास: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाते हुए
शेरिका डी अरमास साल 2015 में चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में टॉप 30 में नहीं चयन हो पाईं थीं. हालांकि, वह कंपटीशन में “प्रतिस्पर्धा करने वाली केवल छह 18-साल की लड़कियों में से एक” थीं. तब नेटउरुग्वे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा एक मॉडल बनना चाहती थी.
Also Read: Navratri: Exploring the Divine Feminine in Nine Days

चाहे वह एक ब्यूटी मॉडल ही क्यों न हो, एक एड मॉडल हो या एक कैटवॉक मॉडल हो. मुझे फैशन से जुड़ी हर चीज पसंद है किसी भी लड़की का सपना मिस यूनिवर्स में भाग लेने का अवसर प्राप्त करना है. चुनौतियों से भरे इस अनुभव को पाने पर मैं बहुत खुश हूं.’
मेक-अप लाइन किया था लॉन्च
उन्होंने अपनी मेक-अप लाइन भी लॉन्च की है. शे डे अरमास स्टूडियो के नाम से हेयर और पर्सनल केयर से रिलेटेडिट प्रॉडक्ट्स वह सेल करती थीं. मॉडल पेरेज़ स्क्रेमिनी फाउंडेशन से भी जुड़ी थी, जो कैंसर से पीड़ित बच्चों का इलाज कराने में मदद करता है.
Also Read: लातूर: सिलेंडर ब्लास्ट होने से कार के परखच्चे उड़े, एक की मौत, 11 बच्चे घायल


More Stories
Bhutan Glacial Lake Outburst Triggers Flash Flood Warning for Bengal and Assam
Cancer Drug Prices Slashed: New Rates Effective November 9
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet