एलन मस्क ने शनिवार को ट्विटर के करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।इनमें ट्विटर के दुनियाभर में 7500 कर्मचारियों में से करीब 3700 की छंटनी जैसा कदम भी शामिल रहा। बताया गया है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया, उनसे शुक्रवार को ही कंपनी के कंप्यूटर और ई-मेल का एक्सेस छीन लिया गया है।
ट्विटर में राजस्व की कमी का मुद्दा उठा चुके हैं मस्क
मस्क ने शुक्रवार को ही ट्विटर के राजस्व में भी भारी कमी की शिकायत की थी और कहा था कि ऐसा कुछ एक्टिविस्ट समूहों की वजह से हो रहा है, जो कि एडवर्टाइजर्स पर दबाव बना रहे हैं। मस्क की इस टिप्पणी को हाल ही में उनकी नागरिक अधिकार समूहों के साथ हुई बैठक के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, जहां टेस्ला प्रमुख को अपने नेतृत्व को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा था।
ट्विटर का बायकॉट करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
इस बीच हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने एलन मस्क से कहा कि आप के पास 11 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे एडवर्टाइजर्स का नाम लेकर उनका बहिष्कार करें, जो ट्विटर के बायकॉट में शामिल हैं, ताकि हम पलटवार कर उनका बायकॉट कर सकें। और अपने 8 डॉलर प्रतिमाह के सब्स्क्रिप्शन प्लान के साथ आगे बढ़ें, ताकि हम गंवाए हुए राजस्व की भरपाई कर सकें। इसे लेकर ही मस्क ने रिप्लाई में कहा- “बिल्कुल, अगर एडवर्टाइजर्स की तरफ से यह जारी रहता है, तो हम बिल्कुल ऐसा ही करेंगे।”

More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation