चीन का एक जासूसी जहाज हिंद महासागर में चक्कर काटता नजर आया है। जहाज के हिंद महासागर में दिखने की टाइमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि भारत बंगाल की खाड़ी में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल के परीक्षण से पहले ही विभिन्न निगरानी उपकरणों से लैस चीन का जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है। यह वही जहाज है जो कुछ महीने पहले श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर रुका था।
हंबनटोटा बंदरगाह पर भी रुका था चीन का यह जहाज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की नेवी बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट की निगरानी में सक्षम इस जासूसी जहाज की आवाजाही पर नजर रखे हुए है। अगस्त में हंबनटोटा बंदरगाह पर जहाज के ठहराव ने भारत और श्रीलंका के बीच एक राजनयिक विवाद पैदा कर दिया था। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि ‘चीन का मिसाइल और उपग्रह निगरानी जहाज ‘युआन वांग 5’ हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश कर गया है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
To Bomb or Not to Bomb? Trump’s Limited Options for War with Iran After the Midterms