16 साल के ओवेन कूपर ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में इतिहास रचते हुए ‘एडोलेसेंस’ में अपनी शानदार भूमिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड जीता। इस जीत के साथ वह इस कैटेगरी में सबसे कम उम्र के मेल विनर बन गए हैं, उन्होंने ग्ली स्टार क्रिस कोल्फर का 2010 का रिकॉर्ड तोड़ा। ओवेन ने स्टेज पर पहुंचते ही अपनी जीत पर हैरानी और खुशी जाहिर की, और इसे अपने लिए एक बड़ा सरप्राइज बताया। अपनी स्पीच में उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जो उनकी सफलता में सबसे बड़े सपोर्टर रहे, और यह सुनकर उनके माता-पिता इमोशनल हो गए।
Also Read: WFH न मानना पड़ा महंगा, TCS ने ऑफिस अटेंडेंस पूरी न करने वालों के अप्रेजल रोके
ओवेन कूपर, जिनका जन्म 5 दिसंबर, 2009 को इंग्लैंड के वारिंगटन में हुआ, ने नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘एडोलेसेंस’ से ग्लोबल पहचान बनाई। यह क्राइम ड्रामा एक मर्डर की घातक और इंटेंस कहानी पर आधारित था, जिसे रियल-टाइम वन-शॉट एपिसोड्स में फिल्माया गया था। ओवेन ने इसमें 13 साल के लड़के ‘जेमी मिलर’ का किरदार निभाया, जो मर्डर के आरोप में फंसा होता है। दिलचस्प बात यह है कि ओवेन के पास पहले कोई प्रोफेशनल एक्टिंग अनुभव नहीं था, फिर भी 500 ऑडिशन के बाद इस रोल के लिए चुने गए। अपनी 14 साल की उम्र में उन्होंने इमोशनल सीन शूट किए और अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। उनकी मैच्योरिटी और स्क्रीन पर असरदार मौजूदगी ने ‘एडोलेसेंस’ को नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित सीरीज बना दिया और ओवेन को एक रात में स्टार बना दिया।
ओवेन कूपर फुटबॉल से एक्टिंग तक की सफर
जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है, पहले एक फुटबॉलर बनना चाहते थे। लेकिन ‘द इम्पॉसिबल’ फिल्म देखकर उन्होंने एक्टिंग की दिशा में कदम रखा और ‘एडोलेसेंस’ से स्टार बने। उनका परिवार साधारण है, मां नोरीन कूपर फुल-टाइम केयरर और पिता एंडी कूपर IT प्रोफेशनल हैं। ओवेन अब ‘वदरिंग हाइट्स’ के अडैप्टेशन में यंग हीथक्लिफ का रोल निभाएंगे और BBC के ‘फिल्म क्लब’ में भी नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने ‘एडोलेसेंस’ के लिए एमी अवॉर्ड्स में आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी जीता।
Also Read: एनडीए-एनए (I) परीक्षा की तारीख आई सामने, UPSC ने 12 अप्रैल को रखा परीक्षा दिन


More Stories
Delhi Police arrests 3 men for duping Dwarka woman of Rs 5.5 lakh in cyber fraud
जमुई कांड में मांझी ने डाला जाति का एंगल, बोले- तेजस्वी के भाइयों ने छेड़खानी की, सरकार को बदनाम किया
पति के इलाज के बाद Uber बाइक से घर लौट रही महिला की मौत, पहिए में फंसा दुपट्टा