उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और हिमाचल प्रदेश की 28 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई है। गोवा में सुरंग में पानी भरने के कारण कोंकण रेलवे मार्ग ठप हो गया है, जिसके चलते कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं और कई के मार्ग बदलने पड़े हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में पातालगंगा लंगसी सुरंग के मुहाने के पास भयावह भूस्खलन के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
Also Read:ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने गाया वंदे मातरम
200 सड़कों पर यातायात प्रभावित
चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर पातालगंगा लंगसी सुरंग के पास हुए भूस्खलन का वीडियो साझा किया है, जिसमें पहाड़ से सैलाब की तरह मलबा गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस भूस्खलन के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बदरीनाथ हाईवे पर पिछले दो दिनों से लगातार भूस्खलन हो रहा है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 200 अन्य सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ है।
Also Read:लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत, 18 की मौत और 19 घायल
बिजली की चमक के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 12-14 जुलाई के दौरान भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11-13 जुलाई तक गरज और बिजली के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वी राजस्थान समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले पांच दिनों तक गरज और चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।
Also Read: तलाक के बाद मुस्लिम महिला मांग सकती है गुजारा भत्ता: सुप्रीम कोर्ट


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल; पुरानी यादें हुईं ताजा