दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच हुई हल्की बारिश ने ठंडक ला दी है।
मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार को दिल्ली में बादल छाने और हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तापमान 18 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान था। सुबह और शाम ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है।
Also Read: पुणे दुष्कर्म केस: जमानत पर छूटा आरोपी, पुलिस स्टेशन के पास बस में वारदात
गाजियाबाद में हल्की बारिश, तापमान 4 डिग्री तक गिरा
गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 7:45 बजे गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, जिससे गर्मी महसूस हुई, लेकिन रात में ठंड नहीं थी।
Also Read: तलाक पर गोविंदा का रिएक्शन, बीवी से चल रही अनबन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, शुक्रवार को भी बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, खासकर गेहूं की फसल के लिए।
Also Read: विदेशी ताक़तें कैसे खोज रही हैं सीरिया में दख़ल करने के रास्ते
बुधवार को दिल्ली में तेज धूप से गर्मी महसूस हुई।
बुधवार को दिल्ली में आसमान साफ रहा और धूप तेज थी। सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन शाम को ठंडक घटी। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में आर्द्रता 86 से 39 फीसदी के बीच रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। रिज में सबसे अधिक 31.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। आया नगर में तापमान 31.0 डिग्री और लोधी रोड व पालम में 30.7 डिग्री रहा। रिज व लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। आया नगर में 15.8 डिग्री और पालम में 17.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री