उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मानसूनी बारिश पूर्वांचल के मुकाबले पश्चिमी हिस्सों में अधिक सक्रिय रहेगी. गुरुवार को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 43 जिलों में गरज, चमक और वज्रपात की आशंका भी है. बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मिलाजुला मौसम देखने को मिला, जहां सोनभद्र, वाराणसी, प्रतापगढ़, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया.
Also Read : HDB फाइनेंशियल का IPO पहले दिन 0.37 गुना सब्सक्राइब, जानें आज का ताज़ा GMP प्राइस
28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश के आसार: मौसम विभाग
मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 व 27 जून को पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं. 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, ललितपुर व आसपास के इलाकों में.
Also Read : कुल्लू और धर्मशाला में बादल फटने से दो की मौत, 11 लापता; 2000 से ज्यादा पर्यटक फंसे
उत्तराखंड के आठ जिलों में बाढ़ की चेतावनी, कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज ने उत्तराखंड के आठ राज्यों में तेज बारिश के साथ ही बाढ़ की चेतावनी जारी की है. कहा गया है कि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह पांच बजे तक बाढ़ की आशंका है. जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को चेतावनी भेजते हुए सचेत रहने के लिए कहा है. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी वर्षा के साथ ही तेज दौर की हवाएं चलने के आसार हैं. इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Also Read : रुद्रप्रयाग: उफनती अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts