उत्तर प्रदेश में शीतलहर ने अपनी दस्तक दे दी है, और ठिठुरन भरी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सर्द हवाएं चलीं, जिससे दिनभर ठंड का अहसास हुआ। इस साल अक्तूबर के बाद पहली बार न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। पश्चिमी जिलों सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Also Read: अडानी ने अमेरिकी फंडिंग से किया इनकार, कोलंबो पोर्ट खुद पूरा करेंगे
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 25 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तराई क्षेत्र में घने कोहरे का अलर्ट दिया गया है, जिससे विजिबिलिटी कम होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
Also Read: दिल्ली में दो कारों की टक्कर में महिला नर्स की गई जान
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठंड, सावधानी की सलाह
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। यह स्थिति उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से बनी है, जो ठंड को और अधिक बढ़ा रही हैं।
Also Read: संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनने और आवश्यकतानुसार ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। सर्द हवाओं और शीतलहर के चलते किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Also Read: दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति कार्यालय में पुलिस की छापेमारी, ‘मार्शल लॉ’ पर संग्राम तेज


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts