उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। आज उत्तर भारत में 29 रेल मार्ग देरी से चल रहे हैं और कई उड़ानें बदली गई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
नॉर्दन रेलवे की ये ट्रेनें चल रहीं लेट
घने कोहरे की वजह से 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का समान करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों तक इस भीषण सर्दी से किसी तरह की कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। नॉर्दन रेलवे जोन में चलने वाली 29 ट्रेनें लेट हैं। वहीं कोहरे की वजह से सड़कों पर भी गाड़ियों रफ्तार धीमी है। नॉर्दन रेलवे ने जो लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक कई ट्रनें साढ़े चार घंटे तक की देरी से चल रहीं हैं। नॉर्दन रेलवे जोन की ये ट्रेनें हैं लेट-

दिल्ली एयरपोर्ट पर इतनी उड़ानें डिले
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे और ठंड में देखने में काफी परेशानी हो रही है, इसलिए उन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को शारजाह से जयपुर डायवर्ट कर दिया है. यानी करीब 15 उड़ानें खराब मौसम की वजह से लेट हुई हैं। दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि दृश्यता बहुत कम है और तापमान बहुत ठंडा है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed