दिल्ली की हवा इन दिनों बेहद जहरीली हो गई है, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में घनी धुंध की चादर बिछी हुई है। प्रदूषण का स्तर इतना अधिक हो गया है कि लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। कई दिनों से दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
Also read: LMV लाइसेंस धारक 7500 KG तक वजन वाले ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने के हकदार: सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली में जहरीली हवा का कहर जारी, अलग-अलग क्षेत्रों में AQI खतरनाक स्तर पर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आनंद विहार में AQI 426, मुंडका में 417, बवाना में 411, बुराड़ी में 377, अशोक विहार में 417, ITO पर 358, जहांगीरपुरी में 428, रोहिणी में 405, नजफगढ़ में 363, आरकेपुरम में 378, पंजाबी बाग में 388, सोनिया विहार में 399, और द्वारका सेक्टर 8 में 380 दर्ज किया गया। यह आंकड़े वायु गुणवत्ता की गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।
Also read: अमेरिकी चुनाव: सीनेट में डेमोक्रेट्स को झटका, रिपब्लिकन बहुमत में
प्रदूषण से बढ़ी स्वास्थ्य समस्याएं
बुधवार को दिल्ली का AQI 352 पर था, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, मंगलवार की तुलना में इसमें 21 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में कठिनाई और दृश्यता में कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह हल्की स्मॉग की चादर ने आसमान को ढक रखा था, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
Also read: ‘दिल्ली की महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे हजार रुपये’, केजरीवाल का वादा
शुक्रवार तक सुधार की उम्मीद नहीं
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के मुताबिक, हवा की दिशा और गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच बनी रहेगी, जिससे शुक्रवार तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को भी हवा की दिशा में बदलाव और हल्के कुहासे के चलते स्मॉग छाए रहने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में भी प्रदूषण के स्तर में सुधार की उम्मीद कम है।
Also read: 10 दिन में तीसरी बार सलमान को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम जुड़ा


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed