दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचते ही राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश शुरू हो गई है. मुंबई समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हालात खराब हो गए हैं. मुंबई के कई हिस्सों में पानी भर जाने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, खासकर JJ फ्लाईओवर के पास सड़कें नहर जैसी हो गई हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. सुबह से ही तेज हवा और आंधी के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है. धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता कम हो गई है, जिससे रेल और सड़क परिवहन पर असर पड़ा है.
Also Read : मुंबई बारिश का कहर: सड़कों पर जलजमाव, परिवहन सेवाएं बाधित
मुंबई में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह मुंबई में आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकी और तेज हवाएं चलीं. इससे उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और शहर के कई हिस्सों में खराब दृश्यता के कारण यातायात धीमा हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी. इसके मद्देनजर दादर, माहिम, परेल, बांद्रा, कालाचौकी और शहर के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं। आईएमडी के ‘नाउकास्ट’ चेतावनी के मुताबिक, अगले तीन से चार घंटों में मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना जताई गई.
मुंबई में जलभराव नहीं, उपनगरीय ट्रेनें देरी से चल रही
बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, शहर और उपनगरों में कहीं भी बड़े जलभराव की सूचना नहीं मिली. हालांकि, शहर के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ आ गई. मध्य और पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाएं देरी से चल रही हैं और खराब दृश्यता के कारण सड़क यातायात धीमा हो गया है. मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से दृश्यता कम हो गई. ऐसे में उपनगरीय ट्रेनें आठ से 10 मिनट देरी से चल रही हैं. पश्चिमी रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि उपनगरीय सेवाएं अपने कॉरिडोर पर सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी के बारे में शिकायत की है.
Also Read : क्यों 6:30 बजे के बाद कुछ नहीं खाते अक्षय कुमार? बताया अपना फेवरेट हाई-प्रोटीन सलाद


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video