दक्षिण पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचते ही राज्य में तेज बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं कहर बरपा रही हैं. कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है. मुंबई के अनेक इलाकों में मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया है. सुबह से ही तेज हवा और तूफान के चलते स्थिति और गंभीर हो गई है. कुछ क्षेत्रों में भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में पानी भरने की भी खबर है.
Also Read : ‘स्पिरिट’ विवाद: दीपिका बोलीं- ‘फैसले पर टिके रहना सुकून देता है’
मुंबई में मानसून की सबसे जल्दी दस्तक से भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, पुणे में भी शुरू हुआ मानसून
मुंबई में भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. मानसून ने 75 साल में सबसे जल्दी शहर में दस्तक दे दी है. मई महीने में हुई बारिश ने शहर का 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सोमवार की सुबह शहर में भारी बारिश हुई, जिससे यातायात, जलभराव और लोकल ट्रेनों के निलंबन सहित दैनिक जीवन में अच्छी खासी परेशानी देखी गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई में पिछले 75 वर्षों में सबसे पहले पहुंचा है. मानसून अपनी सामान्य तिथि 11 जून से 16 दिन पहले आ गया है. दिन में पुणे में भी मानसून पहुंचा.
Also Read : सैटेलाइट तस्वीरें: भारत के हमले से पाकिस्तान के एयरबेस को नुकसान
मुंबई के निचले इलाकों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव से यातायात और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। इससे सोमवार सुबह सड़कों और लोकल ट्रेन सेवाओं पर यातायात प्रभावित हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी की गई आंधी और तेज हवा की चेतावनी के बीच मुंबई के कई इलाकों, खासकर द्वीपीय शहर में कुछ घंटों तक तेज बारिश हुई. मध्य रेलवे नेटवर्क पर मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशनों पर भारी बारिश के कारण ट्रैक जलमग्न हो गए. इससे सुबह के व्यस्त घंटों में ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई. किंग्स सर्कल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन सहित निचले इलाकों में जलभराव देखा गया. इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा