राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मध्य प्रदेश में मार्च के दौरान तीसरी बार गर्मी की जगह बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ज्यादा असर रहने की संभावना है।
Also Read: बंगाल SIR विवाद गहराया: EC ने 76 लाख नाम हटाने की पुष्टि की
मार्च में तीसरी बार बदलेगा मौसम, गर्मी के बाद बारिश से राहत
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार दोपहर बाद मौसम बदल गया और बीकानेर, जयपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में बादल छा गए। मौसम विभाग ने 29 मार्च तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है और गुरुवार को भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले दो दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जिससे पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मार्च में पहले ही आंधी-बारिश के दो दौर आ चुके हैं, जिनमें कई जिलों में नुकसान हुआ था। अब तीसरा दौर 27 से 29 मार्च के बीच सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान पहले कुछ इलाकों में तेज गर्मी भी महसूस होगी, जहां तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है, लेकिन इसके बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
Also Read: जसप्रीत बुमराह: महंगे गेंदबाज से बने इकॉनमी के बादशाह


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation