March 10, 2026

Central Times

Most Trusted News on the go

कश्मीर में सुबह भूकंप के झटके

सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। कश्मीर घाटी में तड़के महसूस हुए तेज झटकों से लोग नींद से जाग गए और घबराकर घरों से बाहर निकल आए। मॉनिटरिंग एजेंसियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता मध्यम स्तर की थी, लेकिन झटके काफी स्पष्ट महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई।

सुबह 5:35 बजे आया भूकंप, बडगाम रहा केंद्र

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप सुबह 5:35 बजे दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में स्थित रहा। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई। कम गहराई के कारण झटके ज्यादा महसूस हुए।

Also Read: अजित पवार की मौत पर संजय राउत ने किया सवाल, कहा—कुछ तो घटित हुआ।

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में महसूस हुए तेज झटके

भूकंप के झटके श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां और चरार-ए-शरीफ में साफ महसूस किए गए। कई इलाकों में लोग घबराकर खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए। सुबह का समय होने के कारण अधिकतर लोग घरों में मौजूद थे। भूकंप के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

केंद्र के आसपास के इलाकों में रही ज्यादा हलचल

भूकंप के केंद्र के नजदीक चरार-ए-शरीफ सबसे करीब रहा, जो लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित है। इसके अलावा पुलवामा, श्रीनगर और शोपियां भी केंद्र के आसपास के प्रमुख इलाके रहे। इन क्षेत्रों में झटकों की तीव्रता अधिक महसूस की गई।

प्रशासन ने संभाली स्थिति, नुकसान की कोई सूचना नहीं

प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने तुरंत हालात पर नजर रखी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी तरह की जनहानि या संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

कश्मीर भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।ऐसे में प्रशासन समय-समय पर सतर्कता बरतने की सलाह देता रहा है।

Also Read: 12 फरवरी को शरद पवार करेंगे NCP merger का ऐलान