नई दिल्ली में लू का प्रकोप जारी है और भारतीय राज्यों में भीषण गर्मी का सामना किया जा रहा है। उत्तर भारतीयों को इस गर्मी के मौसम में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है, जबकि दिल्ली में गर्मी के कारण पानी और बिजली की किल्लत हो रही है।
Also Read:लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख: 30 जून को संभालेंगे पदभार
लू का कहर भीषण गर्मी अभी भी जारी रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 जून के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसी दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 14 और 15 जून को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़ में भी अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति रहेगी। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी की अनुमानित स्थिति होगी।
Also Read:पुणे पोर्श कांड: 90 मिनट में शराब पर 48 हजार उड़ाए थे नाबालिग आरोपी ने
मुंबई में भारी बारिश
वहीं दूसरी ओर, मुंबई में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, गोवा, ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और जम्मू-कश्मीर में हल्की से लेकर मध्यम बारिश का अनुमान है। उधर, मुंबई में हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर समंदर में 3.62 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
Also Read: पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे जस्टिन ट्रूडो: G7 बैठक में होगी अहम चर्चा


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation