गंगा के मैदानी इलाकों में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तरी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। गुजरात, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
बिहार के 10 जिलों में अलर्ट
बिहार के 10 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सीवान, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश, जारी रहेगा सिलसिला
बुधवार को दिल्ली-एनसीआर झमाझम बारिश हुई। इससे उमस व गर्मी से राहत मिली। सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र पर दिनभर में दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में 26 जुलाई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं।
आज के मौसम का अनुमान
- निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तर और मध्य मध्य प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय क्षेत्रों, ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ।
- शेष पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- बिहार के शेष हिस्सों, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder