फरवरी के अंत में ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के जिलों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 25 और 26 फरवरी के लिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस होगी और लू चलने की संभावना रहेगी. हीटवेव की स्थिति तब बनती है जब तापमान सामान्य स्तर से 4 से 5 डिग्री अधिक हो जाता है.
Also Read : उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े: गाजियाबाद से गोरखपुर तक देखें आज का रेट
कोकण में बढ़ती गर्मी और उमस से बचाव के उपाय
कोकण क्षेत्र में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती है. जबकि रत्नागिरी और अलीबाग जैसे समुद्री इलाकों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर दोपहर के बीच धूप में जाने से बचने को कहा गया है. जरूरी होने पर बाहर निकलते समय छाता, टोपी या कपड़े से सिर ढकने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.
Also Read : भूकंप: कोलकाता समेत कई राज्यों में झटके, लोग घरों से बाहर निकले
उत्तर भारत में ठंड, मुंबई में लू का अलर्ट: बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
उत्तर भारत जहां अभी भी शाम और सुबह की ठंड का लोगों को एहसास हो रहा है, वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के तमाम जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है. गर्मी का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ सकता है. डॉक्टरों ने ज्यादा पानी पीने, ताजे फल और जूस का सेवन करने और धूप में ज्यादा देर रहने से बचने की सलाह दी है.
Also Read : चारधाम यात्रा 2025: 30 अप्रैल से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन व जरूरी जानकारी


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder