दिल्ली में आज से सूरज की तेज़ गर्मी महसूस होने लगेगी और लू भी चलेगी. शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है, जो इस मौसम का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान होगा.
दिल्ली में अब तक भीषण गर्मी नहीं पड़ी है, लेकिन आज से तपती गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है. दिल्ली में शुक्रवार से सूरज तपेगा और लू चलेगी. वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी और लू की स्थिति, 26 अप्रैल तक गर्मी का दौर जारी
यह इस सीजन का दूसरी बार सबसे अधिक तापमान था. इससे पहले 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. अप्रैल में 7, 8, 9 को लू चली और 8 अप्रैल को तापमान 41°C था.
दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 41.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. 22-23 अप्रैल को तापमान 40°C से नीचे था, अब बढ़ेगा.
Also Read: JD Vance: जयपुर से रवाना, सिटी पैलेस दौरा रद्द
शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान होगा. 26 अप्रैल तक तापमान बढ़ेगा, फिर 28 अप्रैल से 38-40°C रहेगा. अप्रैल में 7-9 को लू चली, अब 25-26 को भी लू की संभावना है. शनिवार को बारिश से तापमान घटेगा, फिर साफ होगा.
Also Read : भारत के जवाबी हमले के डर से कांपी PAF, भारतीय सीमा के पास रातभर रही हलचल


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा
अरुणाचल सीमा पर चीन की नई चाल, कई जगह तनाव बढ़ा