दिल्ली-एनसीआर में मार्च 2025 में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिससे लोग असामान्य गर्मी का अनुभव कर रहे हैं. मार्च के दौरान औसत अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है. अब अप्रैल का आगमन हो चुका है, और मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है.
दिल्लीवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आवश्यक सावधानियां बरतें, जैसे पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हल्के और सूती कपड़े पहनना, और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना. मौसम की ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें.
Also read: MSME नई परिभाषा: निवेश और टर्नओवर सीमा बढ़ी
पिछले कई दिनों से ठंडी हवाओं के बीच ऐसा लग रहा था कि मानो सर्दी फिर से वापस आ गई है. आज भी सुबह मौसम ठंडा रहा. ठंडक भरी हवाएं चल रही थीं. लेकिन अब फिर गर्मी का टॉर्चर झेलने के लिए तैयार रहिए. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाने वाली है. मौसम विभाग ने इसे वलेकर पहले से ही आगाह कर दिया है. इसीलिए एसी और कूलरों को साफ कर तैयार रखिए. क्यों कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 डिग्री के पास जाने के आसार हैं. इसीलिए गर्मी से बचने की तैयारी अभी से कर लीजिए.
Also read: ईद: देशभर में रौनक, जानें PM मोदी ने क्या कहा
दिल्ली में अप्रैल 2025 का मौसम पूर्वानुमान
1, 2 और 3 अप्रैल को दिल्ली का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. पारा 34 से चढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. 4 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और 40 किमी. प्रति घंटे की गिरफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. 5 अप्रैल से मौसम फिर पूरी तरह से साफ हो जाएगा. इस हफ्ते बारिश होने का कोई अनुमान मौसम विभाग ने नहीं जताया है.
Also read: दिल्ली अग्निकांड: पंजाबी बाग में आग, दो बच्चों की झुलसकर मौत
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है. 8 अप्रैल तक दिल्लीवालों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है. इस दौरान पारा 42 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है. अप्रैल का महीना दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भीषण गर्मी वाला साबित हो सकता है. इस दौरान गर्म हवाएं भी झेलनी पड़ सकती हैं.
Also read: क्या इतिहास रचेंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई तीसरे कार्यकाल की इच्छा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अप्रैल के अंत कर दिल्ली-नोएडा वालों को गर्म हवाएं यानी कि हीट वेब झेलनी पड़ सकती है. मार्च में ही लोग चिलचिलाती धूप से परेशान रहे. डर यही सता रहा है कि अप्रैल में क्या ही होगा. ये तो साफ है कि गर्मी धूप औरवगर्म हवाओं से लोग बेहाल होने वाले हैं.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा