भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 10 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तेज हवाओं और आंधी का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, यह जानना लोगों के लिए अब भी एक बड़ी जिज्ञासा बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों कुछ ऐसा हो गया है जिसे समझ पाना मुश्किल हो गया है। कभी ठंडी हवा चलने लगती है, तो कभी अचानक तेज गर्मी महसूस होने लगती है और फिर तेज हवाएं चलने लगती हैं।
Also read : आज से लू की पहली लहर! दिल्लीवालो घर से निकलने से पहले यह पढ़ लें
पिछले तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर लू और भीषण गर्मी (Delhi Heatwave) से जूझ रहा था. 7 से 9 अप्रैल तक दिल्ली में भट्टी की तरह तपन रही. लेकिन 10 अप्रैल को मौसम से फिर से करवट लिया है. गुरुवार सुबह से ही तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने 30 से 40 किमी. घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो और तेज हो सकती हैं. इससे पारा गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन दिल्ली वाले इससे बिल्कुल भी खुश न हों. ये राहत कुछ ही पलों की है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में भी हीटवेव से जूझना पड़ेगा.
Also read : Odela 2 Trailer: शिवभक्त बनीं तमन्ना भाटिया, बुराई से टकराने को तैयार
दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
इसके बाद दिल्ली वालों की मुसीबत फिर बढ़ जाएगी. 15 अप्रैल से एक बार फिर राजधानी का पारा चढ़ेगा. इस दौरान दिन में तेज हवाएं और लू चलेगी, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है. हीटवेव के चलते सड़कों पर निकल रहे लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत होगी. उन्हें तेज धूप और गर्मी की वजह से परेशानी उठानी पड़ सकती है. इसीलिए पहले से सावधान रहें.

More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief