आज सुबह जमुई, शेखपुरा, लखीसराय और पटना के मोकामा टाल क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे लोग हैरान रह गए. अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं इन जिलों में मंगलवार सुबह का नज़ारा कुछ और ही था. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग अचानक छाए दिसंबर जैसे कोहरे और ठंडी हवा से चकित रह गए. दृश्यता काफी कम हो गई थी और मौसम सुहावना हो गया था.
Also Read : मोदी–MBS की दोस्ती से घबराया पाकिस्तान? शहबाज़ पहुंचे एर्दोगन की शरण
कोहरे ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी, पटना में बढ़ा तापमान
इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इन इलाकों में दृश्यता करीब 50 मीटर थी. शेखपुरा के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलोग सुबह टहलने के लिए निकले तो पूरा शहरा कोहरे की चादर से ढका नजर आया. आमतौर पर अप्रैल की गर्मी में ऐसा दिखने को नहीं मिलता है. वहीं मोकामा में स्थानीय लोगों का कहना है कि मध्य रात्रि के बाद से ही कोहरा बढ़ने लगा था. इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पटना के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा में बढोतरी हुई। यह 28.6 डिग्री रिकॉर्ड की गई. वहीं पिछले 24 घंटे में गया, रोहतास, गोपालगंज, बक्सर और औरंगाबाद का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा.
Also Read : रुबीना दिलैक को आया गुस्सा, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मिली पति अभिनव शुक्ला को धमकी!
पटना मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, कुछ क्षेत्रों में गर्मी से राहत
इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने कहा कि यह पूरी तरह कोहरा नहीं होता है. जब प्रदूषण के के छोटे-छोटे कण नमी के कारण एक जगह जमा हो जाती है. इसलिए लो विजिबिलिटी हो जाती है. मौसम विभाग की मानें तो गंगा के दक्षिण और गंगा के उत्तर दो तरह का मौसम है. दक्षिण बिहार में पछुआ हवा चल रही है और उत्तर बिहार में पुरवा हवा चल रही है. मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भभुआ, रोहतास, बक्सर और भोजपुर में लू का अलर्ट जारी किया है. जबकि पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा और सहरसा का तापमान 34 डिग्री से कम दर्ज किया गया.
Also Read : टी-20 से रिटायरमेंट के बाद भी कोहली और रोहित ए ग्रेड में बने रहे


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा