मंगलवार सुबह से जम्मू में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते तवी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे नदी उफान पर आ गई. इसी बीच एक युवक नदी के बीचोंबीच तेज बहाव में फंस गया. जब स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया.
तवी नदी में फंसे युवक का रेस्क्यू, जम्मू में 27 जून तक ओरेंज अलर्ट
रात भर हुई बारिश के कारण जम्मू की तवी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है. तवी नदी की तेज धारा के बीच एक शख्स फंस गया. जिसको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. एसडीआरएएफ की टीम शख्स को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला. मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 27 जून तक जम्मू संभाग के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा. 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी. कश्मीर में भी गर्मी से राहत मिल सकती है.
अमरनाथ यात्रा से पहले बारिश का कहर, तवी में फंसे युवक का रेस्क्यू, ओरेंज अलर्ट जारी
तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा का आगाज हो रहा है. इससे पहले जम्मू संभाग के कई जिलों में सक्रिय हुए मानसून से बारिश होगी. ओरेंज अलर्ट से जिला राजोरी, रियासी, रामबन, जम्मू, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा अधिक प्रभावित होंगे. 30 जून तक निरंतर बारिश के आसार हैं. मंगलवार को दिनभर जम्मू में हल्के बादल छाए रहे. इससे पारे में गिरावट आई है, लेकिन आद्रता का प्रतिशत 76 हो जाने से उमस परेशान कर रही है. यहां न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक किसी कारणवश नदी के मध्य भाग में चला गया था, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण वह वहीं फंस गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि वह हिल भी नहीं पा रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम को सूचित किया.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead