मिजोरम में आइजोल शहर के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग लापता हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह लगातार बारिश के बीच यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से यह प्रभावित हो रहा है।
Also Read: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए।
Also Read: बिजनौर: कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर 9 साल के बच्चे से दुष्कर्म


More Stories
centre says passport not of citizenship calls it long -standing legal position
UN Pauses Hormuz Evacuation Mission Following Vessel Attack
वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू सीरीज के मैच अब शाम 6 बजे से होंगे, टाइमिंग में बदलाव विमेंस वर्ल्ड कप के कारण किया गया