उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार शाम दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसा में बदल गया। हालात बिगड़ते ही उपद्रवियों ने कई इलाकों में पथराव किया और एक बस को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गई। इस दौरान सोहेल ठाकुर नामक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
सोहेल ठाकुर पर हमले के विरोध में बवाल, घरों पर पथराव और बस में आगजनी
सोहेल ठाकुर पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को माहौल और गरमा गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने मोहल्लों में घुसकर घरों पर पथराव किया, जिससे कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
उपद्रवियों ने हिंसा को और बढ़ाते हुए एक बस में आग लगा दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
Also Read: दिनदहाड़े गुरुग्राम में अपहरण, पीड़ित को घसीटते हुए कार में डाला
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला। कस्बे में करीब 300 पुलिस जवानों को तैनात किया गया और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
ड्रोन से निगरानी, एसपी ने संभाला मोर्चा; हत्या के प्रयास का केस दर्ज
पुलिस प्रशासन ड्रोन के जरिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की दोबारा हिंसा को रोका जा सके। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर हालात की समीक्षा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सोहेल ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। घायल सोहेल ठाकुर का इलाज अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
Also Read: कोहली ने अपनी बल्लेबाज़ी में क्या बदलाव किए कि पुरानी चमक लौट आई


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation