भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज का आगाज आज से साउथैम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में होने जा रहा है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है।BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने तो यहां तक कह दिया है कि टी-20 वर्ल्ड कप की असली तैयारी इंग्लैंड दौरे से ही है। यहां जो टीम खेलेगी उन्हें ही वर्ल्ड कप के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहला मैच कहां खेला जाएगा और दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है|
टीम इंडिया ने अंग्रेजों के खिलाफ पिछले 11 में से 7 मुकाबले जीते, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन|रोहित शर्मा की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी 11 टी-20 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, इंग्लैंड सिर्फ 4 मैच में ही जीत मिली है। अगर दोनों टीमों के बीच खेली गई पिछली तीन सीरीज की बात करें तो तीनों सीरीज भारतीय टीम ने अपने नाम की है।


More Stories
3 साल की बेटी पर झपटा तेंदुआ तो पिता बना ढाल, पीछे से दबोच लिया; ड्रोन और पिंजरे भी रहे बेअसर
Delhi Police arrests 3 men for duping Dwarka woman of Rs 5.5 lakh in cyber fraud
जन्माष्टमी पर मिला जिंदगी का तोहफा, 9 दिन बाद नेपाल की सुरंग से जिंदा बाहर आया कबीर