भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते भारी बिकवाली देखी गई। 10 फरवरी से 14 फरवरी तक के कारोबारी सत्र में निफ्टी में 2.8 प्रतिशत की गिरावट हुई। यह इस साल का अब तक का सबसे खराब हफ्ता रहा। इस गिरावट का असर स्टार्टअप्स कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा। इन कंपनियों के शेयरों में 23 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। न्यू एज टेक कंपनियों में फिनटेक शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
Also Read: Delhi Earthquake: 4.0 Magnitude Tremors Shake City and Noida
स्टार्टअप्स के शेयरों में भारी गिरावट
पिछले हफ्ते फिनो पेमेंट्स बैंक का शेयर 22.66 प्रतिशत गिरकर 226.10 रुपये पर बंद हुआ। वीफिन सॉल्यूशंस के शेयर में 22.92 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 402.35 रुपये पर बंद हुआ। पेटीएम के शेयर में 9.79 प्रतिशत की गिरावट आई और शुक्रवार को इसका भाव 719.90 रुपये रहा।
इसके अलावा, ई-कॉमर्स कंपनी यूनिकॉमर्स ईसॉल्यूशंस के शेयर में 20.98 प्रतिशत की गिरावट हुई ।
और यह 118 रुपये पर बंद हुआ। जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज के शेयर में 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई । इसका भाव 347.15 रुपये रहा।
Also Read: दिल्ली भूकंप: जमीन से आई तेज गर्जना, विशेषज्ञों ने बताई वजह
रियल एस्टेट और मिडकैप शेयरों में बड़ी गिरावट
निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 9 प्रतिशत से अधिक गिरा, जिससे इस सेक्टर को बड़ा झटका लगा।
निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स ने कोरोना महामारी के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट झेली। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स भी 9.5 प्रतिशत गिर गया, जो कोविड-19 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 2.59 प्रतिशत और 3.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।


More Stories
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali