अलग-थलग पड़े चचेरे भाइयों के बीच मेल-मिलाप के संकेत सामने आ रहे हैं। खबर है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अब 5 जुलाई को मुंबई में एक संयुक्त मार्च निकालेंगी। पहले दोनों पार्टियों ने अलग-अलग मार्च की योजना बनाई थी, लेकिन अब राज्य पर हिंदी थोपने के विरोध में दोनों दलों ने एक साथ आने का निर्णय लिया है।
दरअसल, शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की एक साथ दिखाई दे रहे हैं। संजय राउत ने लिखा, ‘महाराष्ट्र के स्कूलों में अनिवार्य हिंदी के खिलाफ एक एकीकृत मार्च होगा। ठाकरे ब्रांड हैं!’ सूत्रों के मुताबिक, उद्धव और राज ठाकरे दोनों गिरगांव चौपाटी से आजाद मैदान तक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। यह कदम देवेंद्र फडणवीस सरकार की ओर से कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को वैकल्पिक तीसरी भाषा के रूप में पेश करने के फैसले के बीच उठाया गया है।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि हम हिंदी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे जबरन लागू नहीं किया जाना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने भी राज ठाकरे का रुख अपनाया है। 5 जुलाई को एक रैली होगी। हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि रैली कहां होगी और इसका समय क्या होगा।


More Stories
Delhi Police arrests 3 men for duping Dwarka woman of Rs 5.5 lakh in cyber fraud
जन्माष्टमी पर मिला जिंदगी का तोहफा, 9 दिन बाद नेपाल की सुरंग से जिंदा बाहर आया कबीर
गंगा जल समझौते पर बांग्लादेश का सख्त रुख, UN में उठाएगा मुद्दा; ‘गारंटी क्लॉज’ की मांग