पड़ोसी देश बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार के तख्तापलट की घटनाओं के बीच, अब पश्चिम बंगाल में भी छात्र आंदोलन तेज हो गया है. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ छात्रों ने मंगलवार, 27 अगस्त को प्रोटेस्ट मार्च का ऐलान किया है. इस मार्च का आयोजन एक अनरजिस्टर्ड छात्र संगठन द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को चुनौती देना है.
Also Read: Google ने YouTube यूजर्स को दिया बड़ा झटका! प्रीमियम प्लान्स किए महंगे
नाबाना अभिजन’ नाम से आयोजित इस प्रोटेस्ट मार्च में राज्य सचिवालय बिल्डिंग नाबाना (Nabanna) का घेराव किया जाएगा, जहां से पश्चिम बंगाल की सरकार चलाई जाती है. इसी बिल्डिंग में पश्चिम बंगाल की सीएम और उनके शीर्ष मंत्री बैठते हैं. कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने इस प्रोटेस्ट मार्च के हिंसक होने की आशंका जताते हुए पूरे महानगर को छावनी में बदल दिया है. पूरे शहर में करीब 6,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है.
Also Read: दिल्ली से लेकर केरल तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
कोलकाता पुलिस का दावा: प्रोटेस्ट मार्च में हिंसा फैलाने की साजिश
कोलकाता पुलिस ने दावा किया है कि इस प्रोटेस्ट मार्च का मकसद 9 अगस्त की घटना के चलते शहर के सभ्य नागरिकों के मन में फैले रोष का दुरुपयोग करना है. इस मार्च के जरिये हिंसा फैलाने की साजिश के सबूत मिले हैं. पुलिस का दावा है कि ‘नाबाना अभिजन’ मार्च का आयोजन करने वाले संगठन के एक नेता ने शहर के एक मशहूर फाइव स्टार होटल में एक राजनीतिक दल के नेता से मुलाकात की है. पुलिस का यह भी दावा है कि इंटेलिजेंस ने पुख्ता सूचना दी है कि छात्रों के गुस्से का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर हिंसा और अराजकता फैलाते हुए पुलिस को उकसाने की साजिश रची जा रही है.
Also Read: Gujarat: IMD issues red alert; schools closed as several districts waterlogged
शहर में 19 स्थानों पर की गई है बेरिकेडिंग
कोलकाता पुलिस के टॉप सूत्रों के हवाले से NDTV ने अपनी रिपोर्ट में पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिसबल तैनाती की सूचना दी है. पुलिस ने 19 स्थान चिह्नित करते हुए बेरिकेडिंग की है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए हैं. विभिन्न स्थानों पर 26 डिप्टी पुलिस कमिश्नर फोर्स के साथ तैनात किए गए हैं. सुबह 8 बजे से ही हेस्टिंग्स, फर्लांग गेट, स्ट्रैंड रोड जैसे पॉइंट्स के साथ ही हावड़ा में भी सुबह 8 बजे से ही फोर्स तैनात कर बेरिकेडिंग लगा दी गई है.
पूरे देश में जनता उबाल पर है डॉक्टर से रेप के कारण
कोलकाता के अस्पताल में ड्यूटी के दौरान 9 अगस्त की रात में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से पूरे देश में जनता उबाल पर है. साल 2012 के निर्भया केस जैसी दरिंदगी दिखाते हुए दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की हत्या के विरोध में मेडिकल कम्युनिटी करीब दो सप्ताह तक स्ट्राइक पर रही है. पश्चिम बंगाल में अब भी हजारों डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे हैं और राज्य सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की काम पर लौटने की अपीलों को ठुकरा चुके हैं. उनकी मांग है कि ड्यूटी पर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कानून बनाए जाने चाहिए.


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees