परीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे जिलाधिकारी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इस मामले में वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुकी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि खेडकर ने वाशिम पुलिस स्टेशन में पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है। पूजा खेडकर, जो अपनी आईएएस पाठ्यक्रम को पूरा कर रही हैं, अपनी विकलांगता और ओबीसी प्रमाण पत्र के दावों के साथ और पुणे कलेक्टर कार्यालय में तैनात होने के दौरान अपने व्यवहार पर जांच की मांग में हैं।
Also Read: ओमान के बंदरगाह पर पलटा तेल टैंकर; 13 भारतीयों समेत 16 लापता, भारत ने भेजा यह मदद
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महिला पुलिसकर्मी वाशिम में पूजा के आवास पर पहुंचीं थीं। इससे पहले दिन में खेडकर ने टीवी समाचार चैनलों से बात करते हुए पुलिसकर्मियों के दौरे के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने महिला पुलिसकर्मियों को इसलिए बुलाया था, क्योंकि मुझे कुछ काम था।
Also Read: बिहार: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गांव सारण में हुआ ट्रिपल मर्डर
इससे पहले सरकार ने पूजा खेडकर की आईएएस परिवीक्षा को स्थगित कर दिया है। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उन्हें हर हाल में 23 जुलाई 2024 तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (पी) नितिन गद्रे के पत्र के मुताबिक, एलबीएसएनएए, मसूरी ने आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का फैसला किया है।
Also Read: 25,000 Aspirants For Airport Job Paying Rs 22,000 in Mumbai
कौन हैं आईएएस पूजा खेडकर?
पूजा खेडकर 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने खुद को ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर वर्ग से बताकर यूपीएससी में चयन हासिल किया। साथ ही उन पर आरोप है कि उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग होने का दावा किया, लेकिन कई बार बुलाने के बावजूद मेडिकल जांच में शामिल नहीं हुईं। बीते दिनों वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग को लेकर वह विवादों में घिरीं थी। जिसके बाद उनका पुणे से वाशिम तबादला कर दिया गया था।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder