भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नाराज़गी जताई है. पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की.
घोष ने ‘इंडिया टुडे ईस्ट कॉनक्लेव’ में एक सत्र के दौरान पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के ‘बांग्लार मेये’ (बंगाल की बेटी) अभियान और बाद में गोवा के चुनाव में तटीय राज्य से अपना संबंध बताने के संदर्भ में मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं.
डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने पूर्व प्रदेश भाजपा प्रमुख की टिप्पणी पर हैरानी जताते हुए ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घोष को गिरफ्तार कराने की मांग की और भाजपा से पूछा कि क्या पार्टी के नेता देश की एकमात्र मौजूदा महिला मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह बात करते हैं?
तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने भी इस वीडियो पर हैरानी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल एक राजनीतिक व्यक्ति द्वारा एक महिला के खिलाफ नहीं किया जा सकता है, जो देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होती है.दस्तीदार ने कहा कि उन्होंने घोष की “गलत” टिप्पणी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग के विरोध में काला बिल्ला पहना हुआ है. प्रतिक्रिया के लिए राज्य के भाजपा नेताओं से तत्काल संपर्क नहीं हो सका.


More Stories
3 साल की बेटी पर झपटा तेंदुआ तो पिता बना ढाल, पीछे से दबोच लिया; ड्रोन और पिंजरे भी रहे बेअसर
Delhi Police arrests 3 men for duping Dwarka woman of Rs 5.5 lakh in cyber fraud
जन्माष्टमी पर मिला जिंदगी का तोहफा, 9 दिन बाद नेपाल की सुरंग से जिंदा बाहर आया कबीर