नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की आठ कंपनियां और मेट्रो पुलिस के 80 जवानों की एक कंपनी तैनात की गई है. इसके साथ ही, मेट्रो से तीन इंस्पेक्टर और एक एसीपी भी नियुक्त किए गए हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत के एक दिन बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ की एक कंपनी को भी रेलवे सुरक्षा में लगाया गया है.
दिल्ली पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है। रविवार को स्टेशन पर भारी भीड़ थी और हजारों यात्री भारी भीड़ के बीच ट्रेनों में चढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे थे.
Also Read: शेयर बाजार में जारी गिरावट! खुलते ही सेंसेक्स 608 अंक फिसला, इन स्टॉक्स में भारी बिकवाली
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद सुरक्षा सख्त
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात ट्रेन की घोषणाओं में गड़बड़ी के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद रविवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई. दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की. भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेड्स लगाए गए, गश्त बढ़ाई गई और त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं. सीसीटीवी निगरानी बढ़ाकर नियंत्रण कक्ष से लाइव फुटेज की निगरानी की जा रही है, जबकि यात्रियों को सही दिशा-निर्देश देने के लिए घोषणाएं जारी हैं.
Also Read: एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2025: भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर
संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की आठ कंपनियां और मेट्रो पुलिस की एक कंपनी तैनात की गई है. इसके अलावा, तीन इंस्पेक्टर, एक एसीपी, रेलवे पुलिस और जीआरपी के जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. हर प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज और स्टेशन के बाहरी हिस्से में सुरक्षा बलों की एक-एक कंपनी तैनात की गई है, जिसमें 80 से 85 जवान शामिल हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
Also Read : राजनाथ ने योगी और गडकरी को सम्मानित किया, कहा- तालियां बजाएं


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा