RSS और भाजपा पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में मचे विवाद के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपनी असहमति जता दी। रविवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज़ में दिग्विजय सिंह से कहा, “कल आपने गलत किया।” राहुल की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद नेता हंस पड़े। कार्यक्रम में सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।
यह पूरा मामला दिग्विजय सिंह के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने RSS और भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की प्रशंसा करते हुए एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे दिखते हैं, जबकि नरेंद्र मोदी उनके सामने जमीन पर बैठे नजर आते हैं। दिग्विजय सिंह ने इसे संगठन की ताकत का उदाहरण बताया था।
कांग्रेस में नाराज़गी, शीर्ष नेताओं ने जताई आपत्ति
दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद कांग्रेस के भीतर विरोध तेज हो गया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और सांसद मणिक्कम टैगोर ने भी RSS की विचारधारा पर तीखा हमला बोलते हुए संगठन से किसी भी तरह की तुलना या प्रशंसा को खारिज किया।
Also Read:29-31 दिसंबर: यूपी-दिल्ली और बिहार में ठंड व कोहरे को लेकर IMD का अलर्ट
दिग्विजय की सफाई, भाजपा ने बयान को सराहा
विवाद बढ़ने पर दिग्विजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने केवल संगठन की कार्यशैली का जिक्र किया है, न कि उसकी विचारधारा का समर्थन। उन्होंने साफ किया कि वे RSS, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के विरोधी हैं और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। वहीं भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह के बयान को सकारात्मक रूप में लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने इसे RSS की संगठनात्मक ताकत की स्वीकारोक्ति बताया और कांग्रेस की आंतरिक व्यवस्था पर सवाल उठाए।


More Stories
AAP का दावा: फ्रांस से लौटे CM भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, लगा ₹50 हजार का जुर्माना
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change
3 साल की बेटी पर झपटा तेंदुआ तो पिता बना ढाल, पीछे से दबोच लिया; ड्रोन और पिंजरे भी रहे बेअसर