मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई है। पुलिस को पाकिस्तान के एक नंबर से शुक्रवार रात वॉट्सऐप मैसेज मिला। इसमें कहा गया है कि अगर लोकेशन ट्रेस की गई तो वह भारत के बाहर की मिलेगी और धमाका मुंबई में होगा।
धमकी में कहा गया है कि 6 लोग भारत में, जो इस काम को अंजाम देंगे। जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का है। मैसेज में उदयपुर कांड का भी जिक्र है। धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।एक दिन पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली थी, जिससे तीन AK-47 और कुछ बुलेट्स बरामद किए गए थे। शुरुआती जांच में भारत में आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी, लेकिन महाराष्ट्र के डिप्टी CM और इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारी ने किसी प्रकार के आतंकी पहलू से इनकार कर दिया था।


More Stories
3 साल की बेटी पर झपटा तेंदुआ तो पिता बना ढाल, पीछे से दबोच लिया; ड्रोन और पिंजरे भी रहे बेअसर
Delhi Police arrests 3 men for duping Dwarka woman of Rs 5.5 lakh in cyber fraud
जन्माष्टमी पर मिला जिंदगी का तोहफा, 9 दिन बाद नेपाल की सुरंग से जिंदा बाहर आया कबीर