बिहार के जहानाबाद जिले में सावन की चौथी सोमवारी पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। वाणावार सिद्धेश्वर धाम में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाणावार पहाड़ पर स्थित पतालगंगा की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर दर्जनों श्रद्धालु चढ़ और उतर रहे थे। इसी दौरान कांवरियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद स्थिति अचानक से धक्का-मुक्की और भगदड़ में बदल गई।
Also Read:कोलकाता में डॉक्टर की हत्या: AIIMS, RML डॉक्टर हड़ताल पर; मुख्य मांगे
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भगदड़ इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। अंधेरे में लोगों ने एक-दूसरे को कुचलते हुए बचने का प्रयास किया। इस भगदड़ के कारण पांच महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, और दस से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
Also Read:संन्यास के बाद पदक विजेता पीआर श्रीजेश को सौंपी गई नई ज़िम्मेदारी
घटनास्थल पर डीएम और एसपी ने लिया हालात का जायजा
घटनास्थल पर पहुंचे जहानाबाद के डीएम और एसपी ने हालात का जायजा लिया। स्थानीय थानेदार दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मरने वालों की पहचान की जा रही है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मरने वालों में गया के मोर टेकरी निवासी पूनम देवी, जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव की निशा कुमारी, जल बीघा के नाडोल की सुशीला देवी, नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव की नीता देवी, प्यारे पासवान और राजू कुमार शामिल हैं। एक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Also Read:बिजली की 6.5% बढ़ोतरी से तीन साल में भारी कमी का खतरा
मखदुमपुर के निवासी कृष्णा कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ही इतनी बड़ी दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि जहानाबाद सदर अस्पताल में भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, और पहाड़ पर भी प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। केवल चार-पांच पुलिसकर्मी ही तैनात थे, जिससे भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। उनके परिवार की एक 20 साल की लड़की निशा कुमारी की इस हादसे में मौत हो गई।
Also Read:राज्य सभा से वक्फ बिल की वापसी, क्या हो सकता है चुनावी गणित


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा